राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल MCQ Questions with Answers

राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल (Famous Cities and Places of Rajasthan) MCQ – Part 2

इस पोस्ट में राजस्थान की कला एवं संस्कृति के टॉपिक राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न दिए गए हैं। इनमें बेणेश्वर धाम, स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना, मातृकुण्डिया तीर्थ चित्तौड़गढ़, धुलैव (उदयपुर), दूणी (टोंक), नाकोड़ा (बाड़मेर), अचलगढ़ किला सिरोही, चारचौमा बारां, सौ टापुओं का शहर, सफेद शहर आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये MCQ प्रश्न RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police SI & Constable, LDC, VDO, Agriculture Supervisor, Fireman, Woman Superwiser, REET, Teacher, वनपाल, वनरक्षक तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान की कला एवं संस्कृति
  • Topic: राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल
  • Question: 21 से 40
  • Last Updated:

📌 इस टॉपिक के अन्य भाग (Parts) के लिंक इस पोस्ट के अंतिम प्रश्न के बाद दिए गए हैं।

✍️ Prepared & Reviewed by:
Shiksha247 Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

📢 Daily Latest Updates ke liye Join Krein:

21. बीकानेर जिले का वह स्थल जो पुष्कर के समान पवित्र माना जाता है?

  • (A) देशनोक
  • (B) गजनेर
  • (C) कोडमदेसर
  • (D) कोलायत

कोलायत को बीकानेर का पवित्र तीर्थ माना जाता है।

22. डूंगरपुर जिले में स्थित भील आदिवासियों का पवित्र धाम है?

  • (A) गलियाकोट
  • (B) बेणेश्वर
  • (C) साबला
  • (D) पाणाहेड़ा

बेणेश्वर धाम सोम, माही व जाखम नदियों के संगम पर स्थित है।

23. मीरा बाई की क्रीड़ा स्थली के नाम से प्रसिद्ध स्थान है-

  • (A) छोटी खाटू
  • (B) किराडू
  • (C) मेड़ता
  • (D) बाड़ोली

मेड़ता (नागौर) मीरा बाई की क्रीड़ा स्थली के रूप में प्रसिद्ध है।

24. संत पीपा जी का जन्म स्थल कौनसा है?

  • (A) गागरोन
  • (B) कतरियासर
  • (C) पीपासर
  • (D) बिलाड़ा

संत पीपा का जन्म गागरोन (झालावाड़) में हुआ था।

Rajputana Diary Rajasthan GK MCQ

25. दादू ने अपना अंतिम समय कहाँ बिताया?

  • (A) सांभर
  • (B) हर्षनाथ
  • (C) पीपासर
  • (D) नरायणा

दादूदयाल ने नरायणा (जयपुर) में अंतिम समय व्यतीत किया।

26. देवयानी तीर्थ स्थल स्थित है?

  • (A) पुष्कर
  • (B) कोलायत
  • (C) सांभर
  • (D) बेणेश्वर

देवयानी तीर्थ सांभर क्षेत्र में स्थित है।

27. राज्य में सर्वाधिक राजस्व जुटाने वाला पर्यटक स्थल है?

  • (A) सिटी पैलेस (उदयपुर)
  • (B) आमेर महल (जयपुर)
  • (C) जूनागढ़ (बीकानेर)
  • (D) मेहरानगढ़ (जोधपुर)

आमेर महल (जयपुर) सर्वाधिक राजस्व अर्जित करने वाला प्रमुख पर्यटन स्थल है।

28. स्वर्णिम चतुर्भुज में राजस्थान का कौनसा नगर शामिल है?

  • (A) जयपुर
  • (B) जोधपुर
  • (C) भरतपुर
  • (D) अलवर

जयपुर स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना में शामिल है।

Rajasthan GK MCQ Online Test Series

29. उदयपुर का 'सास-बहू मंदिर' किस स्थल पर स्थित है?

  • (A) जगत
  • (B) ऋषभदेव
  • (C) जावर
  • (D) नागदा

नागदा में स्थित जुड़वा वैष्णव मंदिर 'सास-बहू मंदिर' के नाम से प्रसिद्ध हैं।

30. मेवाड़ का हरिद्वार' मातृकुण्डिया तीर्थ स्थल किस जिले में है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) चित्तौड़गढ़
  • (C) राजसमंद
  • (D) डूंगरपुर

मातृकुण्डिया तीर्थ चित्तौड़गढ़ जिले में स्थित है।

31. वह स्थल जहाँ जैन तीर्थकर ऋषभदेव का प्राचीन और प्रसिद्ध मंदिर अवस्थित है?

  • (A) नागदा
  • (B) कैलाशपुरी
  • (C) धुलैव
  • (D) जगत्

धुलैव (उदयपुर) में भगवान ऋषभदेव का प्रसिद्ध जैन मंदिर स्थित है, जहाँ काले पत्थर की प्रतिमा पर केसर चढ़ाई जाती है। इसी कारण इन्हें केसरिया नाथ भी कहा जाता है। यहाँ चैत्र कृष्ण अष्टमी पर विशाल मेला लगता है और यह प्रमुख जैन तीर्थ माना जाता है।

32. वैष्णव धर्म के वल्लभ संप्रदाय का लोकप्रिय तीर्थ स्थल है-

  • (A) चारभुजा
  • (B) नाथद्वारा
  • (C) कणसुआ
  • (D) बेणेश्वर

नाथद्वारा वल्लभ संप्रदाय का सबसे प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जहाँ श्रीनाथजी का मंदिर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण मेवाड़ के महाराणा राजसिंह ने करवाया था। यहाँ प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और यह वैष्णव परंपरा का प्रमुख केंद्र है।

Rajasthan GK Test Series

33. वह स्थल जो कछवाहों की गोगावत उपशाखा का मुख्य स्थान था?

  • (A) सांभर
  • (B) दूणी
  • (C) देलवाड़ा
  • (D) डीग

दूणी (टोंक) ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, जो जयपुर रियासत के कछवाहा राजवंश की गोगावत उपशाखा का प्रमुख केंद्र रहा। यह स्थान राजपूत इतिहास और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था के कारण प्रसिद्ध रहा है और आज भी ऐतिहासिक पहचान रखता है।

34. जैन संप्रदाय का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जो 'मेवा नगर' के नाम से जाना जाता था?

  • (A) किराडू
  • (B) मेनाल
  • (C) देलवाड़ा
  • (D) नाकोड़ा

नाकोड़ा (बाड़मेर) जैन धर्म का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है, जिसे प्राचीनकाल में मेवा नगर कहा जाता था। यहाँ आदिनाथ, पार्श्वनाथ और शांतिनाथ को समर्पित भव्य मंदिर स्थित हैं। देशभर से श्रद्धालु यहाँ दर्शन के लिए आते हैं और यह धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र है।

35. कौनसा पर्यटन स्थल अलवर जिले में नहीं है?

  • (A) बालाकिला
  • (B) मूसी रानी की छतरी
  • (C) आभानेरी
  • (D) नीलकंठ महादेव मंदिर

आभानेरी अपने प्रसिद्ध चाँद बावड़ी के लिए जानी जाती है, लेकिन यह अलवर जिले में नहीं बल्कि दौसा जिले में स्थित है। जबकि बालाकिला, मूसी रानी की छतरी और नीलकंठ महादेव मंदिर अलवर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं।

36. पर्यटन स्थल अचलगढ़ किस जिले में है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) सिरोही
  • (C) बाड़मेर
  • (D) भीलवाड़ा

अचलगढ़ किला सिरोही जिले के माउंट आबू क्षेत्र में स्थित है। इसका निर्माण महाराणा कुम्भा द्वारा करवाया गया था। यह किला धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है तथा यहाँ अचलेश्वर महादेव मंदिर भी स्थित है, जो पर्यटकों और श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है।

Rajasthan GK Previous Year Questions

37. बिनायका, हथियागौड़ एवं कोलवी की बौद्ध गुफाएँ किस जिले में हैं?

  • (A) झालावाड़
  • (B) कोटा
  • (C) बारां
  • (D) बूँदी

झालावाड़ जिले में स्थित बिनायका, हथियागौड़ और कोलवी की बौद्ध गुफाएँ प्राचीन बौद्ध संस्कृति और वास्तुकला के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं। ये गुफाएँ चट्टानों को काटकर बनाई गई हैं और राजस्थान में बौद्ध धर्म के प्रसार के ऐतिहासिक प्रमाण के रूप में जानी जाती हैं।

38. कौनसा स्थल बारां जिले में नहीं है?

  • (A) अटरू
  • (B) विलासगढ़
  • (C) काकुनी
  • (D) चारचौमा

चारचौमा बारां जिले में नहीं बल्कि कोटा जिले में स्थित है और यह अपने गुप्तकालीन शिव मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। जबकि अटरू, विलासगढ़ और काकुनी बारां जिले के प्रमुख ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल माने जाते हैं।

39. सौ टापुओं का शहर' किस जिले में स्थित है?

  • (A) डूंगरपुर
  • (B) उदयपुर
  • (C) प्रतापगढ़
  • (D) बाँसवाड़ा

बाँसवाड़ा को ‘सौ टापुओं का शहर’ कहा जाता है क्योंकि माही नदी पर बने जलाशयों में अनेक छोटे-छोटे द्वीप दिखाई देते हैं। प्राकृतिक सौंदर्य और जल संसाधनों के कारण यह क्षेत्र दक्षिण राजस्थान में विशेष पहचान रखता है।

40. कौनसा शहर सफेद शहर के नाम से जाना जाता है?

  • (A) उदयपुर
  • (B) कोटा
  • (C) भीलवाड़ा
  • (D) अजमेर

उदयपुर को ‘सफेद शहर’ कहा जाता है क्योंकि यहाँ के अधिकांश महल और भवन सफेद संगमरमर से बने हैं। झीलों और महलों का सुंदर संयोजन इसे राजस्थान के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल करता है।

राजस्थान के प्रसिद्ध नगर एवं स्थल MCQ – सभी भाग:
Part 1 | Part 2 | Part 3 | Part 4 | Part 5

❓ Question / Doubt / Correction?

Agar aapko kisi MCQ me doubt, correction ya suggestion lagta hai, to please is post ke comment section ki jagah humare YouTube channel par dedicated discussion video ke comment box me post link ke sath comment karein.

📝 Comment karne ka format:
• MCQ Post ka link
• Question number
• Short doubt / correction



👉 Official Discussion Video:
Shiksha247 YouTube Channel
📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top