राजस्थान नामकरण का इतिहास

इस पोस्ट में राजस्थान का भूगोल के टॉपिक राजस्थान नामकरण का इतिहास से संबंधित Latest व पूर्णतः updated महत्वपूर्ण Notes दिए गए हैं। इनमें राजस्थान नामकरण का इतिहास, 🇮🇳 राजस्थान का प्रशासनिक एवं संवैधानिक स्वरूप, 📌 प्राचीन नाम, 📌 राजपुताना नाम आदि से सम्बंधित महत्वपूर्ण एवं परीक्षा उपयोगी जानकारियों को सरल और आसान भाषा में व्याख्या सहित शामिल किया गया है।

ये Notes RPSC, RSMSSB, RSSB, RAS, Patwar, Police, LDC, VDO, Fireman, Woman Superwiser, REET तथा राजस्थान राज्य की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

  • Subject: राजस्थान का भूगोल
  • Topic: राजस्थान नामकरण का इतिहास
  • Last Updated:
  • Content Type: Notes
🔥 Latest Updated Notes for Exams

✍️ Prepared & Reviewed by:
Rajputana Diary – Rajasthan GK Faculty & Content Team (Since 2021)

राजस्थान नामकरण का इतिहास

📌 प्राचीन नाम

1. ब्रह्मवर्त ➤ उल्लेख — ऋग्वेद

2. मरूकांतर ➤ उल्लेख — रामायण ➤ रचयिता — महर्षि वाल्मीकि

3. राजस्थानीय ➤ उल्लेख — घोसुण्डी शिलालेख ➤ स्थान — चित्तौड़ ➤ समय — 532 ई. ➤ अनुमानित काल — 523–535 ई. के बीच

4. राजादित्य / राजस्थानादित्य ➤ उल्लेख — वसंतगढ़ शिलालेख ➤ स्थान — सिरोही ➤ वसंतगढ़ शिलालेख खिमल माता मंदिर के पास स्थित है। ➤ समय — 625–626 ई. ➤ अनुमानित काल — 625–635 ई. के बीच

📌 राजपुताना नाम

राजपुताना शब्द का प्रयोग जॉर्ज थॉमस ने लगभग 1800 ई. में किया।

➤ जॉर्ज थॉमस के संबंध में विलियम फ्रेंकलिन ने पुस्तक लिखी — “मिलिट्री मेमोर्स ऑफ़ मिस्टर जॉर्ज थॉमस”

➤ पुस्तक का प्रकाशन — 1805 ई.

➤ इस पुस्तक में ‘राजपुताना’ शब्द का प्रयोग मिलता है।

📌 राजस्थान नाम

कर्नल जेम्स टॉड ने राजस्थान के लिए ‘रायथान’, ‘रजवाड़ा’ तथा ‘राजस्थान’ जैसे नामों का प्रयोग किया।

➤ पुस्तक — “द एनाल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान” ➤ अंग्रेज़ी में दूसरा नाम — “द सेंट्रल एंड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इंडिया” ➤ प्रकाशन — 1829 ई.

⭐ कर्नल जेम्स टॉड को ‘घोड़े वाले बाबा’ के नाम से भी जाना जाता है।

📌 ‘राजस्थान’ शब्द का प्राचीन उल्लेख

➤ इतिहासकारों के अनुसार ‘राजस्थान’ शब्द का सबसे पहला उल्लेख ‘मुहणौत नैणसी री ख्यात’ में मिलता है।

🇮🇳 राजस्थान का प्रशासनिक एवं संवैधानिक स्वरूप

📅 30 मार्च 1949

➤ राजस्थान के प्रथम प्रशासनिक स्वरूप का गठन हुआ।

राजप्रमुख — मानसिंह द्वितीय प्रधानमंत्री — हीरालाल शास्त्री

📅 26 जनवरी 1950

➤ ‘राजस्थान’ शब्द को संवैधानिक मान्यता मिली।

📌 संविधान के भाग 7 के अनुच्छेद 238 के अंतर्गत राजस्थान का उल्लेख किया गया था।

राजप्रमुख — मानसिंह द्वितीय मुख्यमंत्री — हीरालाल शास्त्री (मनोनीत)

➤ प्रधानमंत्री का पद समाप्त कर दिया गया।

📅 1 नवंबर 1956 — सामान्य श्रेणी का राज्य

➤ राजस्थान को सामान्य श्रेणी के राज्य का दर्जा मिला।

➤ भारतीय संविधान के भाग 6 में राज्यों से संबंधित प्रावधान हैं।

➤ अनुच्छेद 152 से 237 तक राज्यों से संबंधित प्रावधान हैं।

➤ राज्यपाल पद का सृजन किया गया।

📝 परीक्षा हेतु एक नज़र में

वर्ष/कालप्रमुख तथ्य
ऋग्वेदब्रह्मवर्त
रामायणमरूकांतर
532 ई.राजस्थानीय — घोसुण्डी शिलालेख
625–626 ई.राजादित्य/राजस्थानादित्य — वसंतगढ़ शिलालेख
1800 ई.राजपुताना — जॉर्ज थॉमस
1805 ई.मिलिट्री मेमोर्स ऑफ़ मिस्टर जॉर्ज थॉमस
1829 ई.द एनाल्स एंड एंटीक्विटीज ऑफ राजस्थान — कर्नल जेम्स टॉड
30 मार्च 1949राजस्थान का प्रथम प्रशासनिक स्वरूप
26 जनवरी 1950राजस्थान शब्द को संवैधानिक मान्यता
1 नवंबर 1956सामान्य श्रेणी का राज्य
📱

Rajputana Diary App

Full MCQ, PYQ और Test Series देकर अपनी Rank Check करें। Rajasthan GK की बेहतर तैयारी के लिए Rajputana Diary App डाउनलोड करें।

📲 Download App
❓ Question / Doubt / Correction?

इस पोस्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का doubt, correction या कोई सुझाव हो तो, Please इस पोस्ट के comment section की जगह हमारे YouTube channel पर दिए गए discussion वीडियो के कमेंट बॉक्स में पोस्ट लिंक के साथ comment करें।

📝 Comment करने का तरीका:
• Post link
• Question number
• Short Doubt / Correction / सुझाव

✔ Link Copied

👉 Official Discussion Video:
Rajputana Diary YouTube Channel
Mukesh Choudhary

About the Author

Mukesh Choudhary

Mukesh Choudhary को राजस्थान में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी एवं भर्ती परीक्षाओं के परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के स्वरूप की अच्छी समझ है। उनके मार्गदर्शन में यह अध्ययन सामग्री और MCQ content तैयार एवं review किया गया है। Read More...

📲 Telegram 💬 WhatsApp
Scroll to Top